मजबूत वैश्विक रुख से सोना, चांदी वायदा कीमतों में तेजी

व्यापार 
Spread the love

नयी दिल्ली: 27 नवंबर (ए)। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली किये जाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 2,604 रुपये की तेजी के साथ 1,24,876 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,604 रुपये यानी 2.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,24,876 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,787 लॉट का कारोबार हुआ। मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 5.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,277 रुपये प्रति किग्रा हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 7,434 रुपये यानी 5.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,53,277 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 4,050 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 6.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 44.10 डॉलर प्रति औंस रह गयी।