नयी दिल्ली: 27 नवंबर (ए) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह तलाक, परित्यक्त, गोद लेने और एकल मां से जुड़े मामलों में, बच्चों को उनकी मां की जाति के आधार पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दिशा-निर्देश बनाने की संभावना पर विचार करे।
न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि यह मुद्दा विशेष रूप से उन मामलों में अहम हो जाता है, जहां बच्चे का सरंक्षण मां के पास होता है।
