बलिया (उप्र), 18 अक्टूबर (ए) बलिया जिले में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि के आरोपी उम्र 17 वर्ष है और वह लड़की के गांव का ही रहने वाला है। आरोप है कि उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
मनियर थाने के प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शनिवार को आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी को बलिया की एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
