न्यूयॉर्क: 11 अक्टूबर (ए) अमेरिका में एक छात्र संगठन ने नयी दिल्ली में चुनाव सुधारों और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के प्रति समर्थन जताया है।
मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज स्थित हार्वर्ड केनेडी स्कूल के छात्र संगठन ‘कास्टलेस कॉकस’ ने एक बयान में मतदाता सूची में संशोधन को लेकर निर्वाचन आयोग के कामकाज पर चिंता जताई।