घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म,गया जेल

उत्तर प्रदेश गाजीपुर
Spread the love

गाजीपुर,26 मार्च (एएनएस )। पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोपी को खानपुर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत बीस मार्च को खानपुर थाने पर एक महिला ने सूचना दी थी कि उसके घर में घुसकर उसके साथ एक व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर दुष्कर्म किया गया है। महिला की तहरीर के आधार पर थाना खानपुर पर मुकदमा सं. 55/2021 धारा 376,452,506 भादवि पंजीकृत कर विवेचना आरम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कारर्वाई के तहद इलाकाई पुलिस अभियुक्तों की तलाश में लग गयी। सुरागरसी के दौरान अभियुक्त अनिल यादव पुत्र सूराजू यादव निवासी ग्राम अमेहता थाना खानपुर गाजीपुर का नाम प्रकाश में आया।उसकी खोज में लगी पुलिस को आज सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को अभियुक्त को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह सिधौना बाजार से कहीं अन्यत्र भागने की फिराक में था।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उन्नीस मार्च की रात्रि में अपने घर से मोटर साइकिल से ग्राम कोड़री सेमरा में एक व्यक्ति के घर टीवी व रेड मर्करी को चुराने कि नियत से घर के अन्दर घुसा था। घर की सभी लाइट जल रही थी तथा एक महिला अकेली सोयी हुई थी। महिला को लोहे की सरिया से डरा धमकाकर उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म किया तथा दुष्कर्म करने के उपरान्त महिला का मोबाइल नम्बर लेकर भाग गया।
पुलिस ने अभियुक्त के निशानदेही पर घटना के दौरान प्रयुक्त लोहे की सरिया तथा अभियुक्त के मोबाइल व कपड़े बरामद कर लिये।
दुराचारी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह व सुनील कुमार शुक्ला,मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह, कान्स्टेबल श्रवण कुमार,आकाश सिंह, कुन्ज बिहारी गौड़ व महिला आरक्षी रोली सिंह थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहीं।