उत्तर प्रदेश में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश संत कबीर नगर
Spread the love

संत कबीर नगर: 25 जुलाई (ए)) उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर विरोध किए जाने के कारण चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई।