आईपीएस के बाद यूपी में 31 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,19 सितंबर (ए )। उत्तर प्रदेश में शनिवार को 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के बाद 31 पीपीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया गया। इनमें अपर पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस उपायुक्त स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल रहे हैं। विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और पुलिस कमिश्नरेट में नवीन तैनाती प्रदान की गई है। उन्नाव के अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह को हरदोई का अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बनाया गया है। सुभाष चंद्र गंगवार को मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) से एएसपी पीटीएस की जिम्मेदारी दी गई है। मुकेश चंद्र मिश्रा को बरेली से गोरखपुर का अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) की जिम्मेदारी दी गई है।नितेश सिंह को गोंडा का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि राधेश्याम राय को अयोध्या (ग्रामीण ) में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती मिली है। अयोध्या प्रसाद सिंह को गोरखपुर का अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) नियुक्त किया गया है। योगेंद्र सिंह को मिर्जापुर का अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सुधीर जायसवाल को अयोध्या में अपर पुलिस अधीक्षक (प्रोटोकॉल/यातायात) की जिम्मेदारी दी गई है। पवन गौतम को कासगंज का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। जितेंद्र कुमार दुबे को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त से यूपीपीसीएल मुख्यालय लखनऊ में एएसपी के पद पर नई तैनाती मिली है। जोगेंद्र लाल को प्रयागराज कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त से यूपी-112 मुख्यालय एएसपी की तैनाती दी है। राघवेंद्र सिंह को एएसपी एटीएस नियुक्त किया गया है। सुधीर कुमार को एएसपी खीरी (पूर्वी) नियुक्त किया है। महेश कुमार को एएसपी हापुड़ की जिम्मेदारी दी गई है। तबादला सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं। इनमें पुलिस मुख्यालय, एटीएस, पीटीएस, एसएसएफ, ईओडब्ल्यू और राज्य मानवाधिकार आयोग समेत विभिन्न इकाइयों में तैनाती पाने वाले अधिकारी शामिल हैं। अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।