शादी में जयमाल के बाद जनरेटर हुआ बंद,भड़के बाराती, फिर जो हुआ–

उत्तर प्रदेश पीलीभीत
Spread the love

पीलीभीत,10 जुलाई (ए)। यूपी के पीलीभीत से एक ऐसी खबर सामने आई है जहाँ शादी-समारोह में जयमाल के बाद जनरेटर बंद होने पर एक बारात युद्ध का अखाड़ा बन गया। वर वधू पक्ष में जमकर लात घूंसे और लाठियां चलीं। इस दौरान दूल्हे को भी लट्ठ पड़ने की बात कही जा रही है। सात फेरों से पहले बारात घर में बवाल देखकर दुल्हन तिलमिला उठी। उसने तुरंत ऐसा फैसला सुनाया जिसने सभी को हैरान कर दिया। बात थाने तक जा पहुंची, लेकिन बात नहीं बन सकी। बताया जाता है कि शाहजहांपुर जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव जोरावन के रहने वाले रविन्द्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा से तय की। शुक्रवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक वो बारात लेकर गांव पहुंचे। स्वागत सत्कार हुआ। खाना पीना होने के बाद बाराती नाचते गाते हुए द्वारचार पर पहुंचे। यहां जयमाला की रस्म के बाद अचानक जनरेटर बंद हो गया। जिसके बाद हुई कहासुनी में मारपीट शुरू हो गई। वहां पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया। हालांकि लड़की पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। हंगामे मारपीट के बाद लड़की ने भी शादी से इंकार कर दिया। दूल्हा अपना जेवर वापस दिलाने की मांग पर अड़ा था। एसओ अचल वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना जा रहा है। आरोपों की जांच कर रहे हैं।