यूक्रेन में फंसे 219 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट

राष्ट्रीय
Spread the love


मुंबई, 26 फरवरी (ए)। यूक्रेन के भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ने मिशन का नाम ऑपरेशन गंगा रखा है। शनिवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ये जानकारी दी। दरअसल युद्ध प्रभावित यूक्रेन से निकालकर रोमानिया के रास्ते से एयर इंडिया का विमान 219 भारतीयों को लेकर शनिवार शाम मुंबई में उतरा।
गौरतलब है कि रूसी अटैक के कारण यूक्रेनी हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद वहां फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकलाने के लिए वैकल्पिक मार्ग चुना गया है। भारतीय नागरिक यूक्रेन से बसों में सवार होकर रोमानिया पहुंच रहे हैं। रोमानिया के शहर बुखारेस्ट से सभी लोग एयर इंडिया की फ्लाइट पर सवार होकर भारत पहुंचे हैं।