आकाश और दीपिका को पार्टी की कोई जिम्मेदारी नहीं, ईशान को आगे बढ़ाया जाएगा : मायावती

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 20 सितंबर (ए) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने ‘‘अंतिम फैसले’’ और ‘‘प्रतिज्ञा’’ के आठ दिन बाद पारिवारिक मामलों को लेकर नया फैसला सुनाते हुए रविवार को कहा कि अब उनके छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश आनंद और उनकी बेटी दीपिका आनंद को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, परिवार में से केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाएगा।

मायावती का यह फैसला 12 सितंबर को किए गए उनके उस ‘‘पारिवारिक फैसले’’ के आठ दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के किसी भी बेटे (आकाश और ईशान) को पार्टी में छोटे या बड़े किसी भी पद पर रहते हुए राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा।