वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का निधन, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 20 सितंबर (ए) ‘सीएनएन-न्यूज18’ की वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का रविवार तड़के मुंबई में निधन हो गया।

पायल (46) मुंबई की यात्रा पर थीं तभी उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उनका निधन हो गया।