बड़वानी: तीन सितंबर (ए) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में चरित्र पर शंका किए जाने से नाराज होकर 60 वर्षीय महिला ने अपने पति की कथित रूप से कुल्हाड़ी से वार करके हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि महिला ने इस वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की, लेकिन बारीकी से की गई जांच के चलते मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
