पांच पिस्तौल के साथ हथियार आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़: 26 मई (ए)) फिरोजपुर में पंजाब पुलिस की जासूसी निरोधक शाखा ने सीमा पार से अवैध हथियार की तस्करी से जुड़े एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक हथियार आपूर्तिकर्ता को गिरफ्तार करके उसके पास से पांच ग्लॉक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान फिरोजपुर के खेहरा के उत्तर गांव के निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।