वियतनाम नौका दुर्घटना में तमिलनाडु के कम से कम 10 लोगों की मौत – अधिकारी

राष्ट्रीय
Spread the love

चेन्नई,11 जुलाई ए।  वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 21 लोगों को बचाकर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अब वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने इन सभी 15 मृतकों की लिस्ट जारी की है। शनिवार शाम को वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार, इस हादसे में सबसे ज्यादा मृतकों की संख्या तमिलनाडु से है। तमिलनाडु के 10 नागरिकों की मौत हो गई है। जबकि मृतकों में तीन आंध्र प्रदेश के व दो नागरिक केरल के हैं।दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘हमें बहुत दुख के साथ उन 15 भारतीय नागरिकों की लिस्ट बतानी पड़ रही है, जिनकी आज फुच क्वोक द्वीप के पास नाव दुर्घटना में मौत हो गई। यह सूची वियतनाम के अधिकारियों से मिली है। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। हो ची मिन्ह सिटी में दूतावास और वाणिज्य दूतावास किसी भी तरह की मदद के लिए उपलब्ध हैं।