ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने पिता की मौत का बदला लेने का संकल्प लिया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

तेहरान,11 जुलाई (ए)।

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई और युद्धों में मारे गए अन्य लोगों की हत्या का बदला लेने का संकल्प लिया है।खामेनेई ने शनिवार को जारी संदेश में कहा कि हम अपराधी और कलंकित हत्यारों से आपके खून और इन दो युद्धों के सभी शहीदों के खून का बदला लेने की शपथ लेते हैं। यह बदला हमारे राष्ट्र की मांग है और यह हर हाल में होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि वह या अन्य अधिकारी पद पर रहें या न रहें, बदला जरूर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जवाबी कार्रवाई उनके या किसी अन्य अधिकारी की मौजूदगी पर निर्भर नहीं करती।उन्होंने कहा कि हम यहां रहें या न रहें। यह मकसद पूरा होकर रहेगा। नौ जुलाई की तारीख वाला यह संदेश शनिवार को सरकारी मीडिया के जरिये जारी किया गया है।  नौ जुलाई को ही मशहद में अली खामेनेई को सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यदि ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका उसे तबाह कर देगा। पिता के निधन के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता चुने जाने के बाद से खामेनेई सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।