अफगानिस्तान ने भारत को जीत के लिए दिया 157 रन का लक्ष्य

नयी दिल्ली: 13 सितंबर (ए) अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह उमरजई (नाबाद 64 रन) के अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 156 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 19 रन देकर तीन विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को एक […]

Continue Reading

सैफ अली खान और अक्षय कुमार की ‘हैवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर 8.60 करोड़ रुपये कमाए

नयी दिल्ली: 13 सितंबर (ए) अभिनेता सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘हैवान’ ने रिलीज के दूसरे दिन वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 8.60 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म का निर्देशन ‘हेरा फेरी’, ‘हलचल’, ‘भूल भुलैया’ और ‘हंगामा’ जैसी सफल कॉमेडी फिल्मों के मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन ने किया है। यह फिल्म अक्षय कुमार […]

Continue Reading

ट्रक ने टेंपो और अन्य वाहनों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, 12 घायल

पुणे: 13 सितंबर (ए) पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर जंभुलवाड़ी के पास टेम्पो को टक्कर मारने के बाद एक ट्रक अन्य वाहनों से टकरा गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मध्यरात्रि के करीब […]

Continue Reading

उत्तर प्रदेश में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई: योगी

लखनऊ: 13 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों के दौरान राज्य में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई और कोई नहीं कह सकता कि नियुक्ति में कोई भेदभाव हुआ, किसी प्रकार का कोई लेन देन हुआ। आदित्‍यनाथ ने यहां नियुक्ति पत्र […]

Continue Reading

भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया

नयी दिल्ली: 13 सितंबर (ए) भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने रविवार को यहां अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अंतिम एकादश में वापसी हुई। वह घुटने की चोट के कारण बाहर थे।

Continue Reading

नियम विहीन दुनिया वैसी ही है जैसे बिना ट्रैफ़िक लाइट वाला चौराहा : चिनफिंग

नयी दिल्ली: 13 सितंबर (ए) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स को आपूर्ति श्रृंखला सुरक्षित रखने और एक बड़ा एकीकृत बाजार बनाने के लिए उभरते बाजारों और ‘ग्लोबल साउथ’ के साथ अपने करीबी रिश्तों का लाभ उठाना चाहिए। चिनफिंग ने व्यापार, विनिर्माण, निवेश और प्राद्योगिकी में सहयोग को बढ़ावा देने […]

Continue Reading

स्कूल के सामने अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, 50 लाख रुपये मांगे

मुजफ्फरपुर/हाजीपुर: 13 सितंबर (ए) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार सुबह एक निजी स्कूल के सामने मोटरसाइकिल सवार अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की और फरार हो गए। वे फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपये की मांग करने वाला एक नोट भी छोड़ गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुजफ्फरपुर की पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिम) सुचित्रा […]

Continue Reading

ब्रिक्स सम्मेलन में जारी ‘दिल्ली घोषणापत्र’ सूझबूझ भरी कूटनीतिक उपलब्धि : मायावती

लखनऊ: 13 सितंबर (ए) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में जारी ‘दिल्ली घोषणापत्र’ को सूझबूझ भरी कूटनीतिक उपलब्धि करार देते हुए रविवार को कहा कि ब्रिक्स देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की इच्छा भी उम्मीद जगाने वाली है। मायावती ने यहां […]

Continue Reading

फैक्टरी में लगी आग, घबराकर बगल की इमारत से कूदे लोग, छह घायल

नयी दिल्ली: 13 सितंबर (ए) उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में रविवार को एक गोदाम-सह-कारखाने में आग लगने के बाद उसकी बगल में स्थित इमारत से कुछ लोग दहशत में कूद गए जिससे महिलाओं और बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आग जूडो की […]

Continue Reading

पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने गर्भवती होने की घोषणा की

नयी दिल्ली: 13 सितंबर (ए) जानी-मानी पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने दूसरी बार गर्भवती होने की जानकारी साझा की है। माहिरा ने रविवार को अपने ‘इंस्टाग्राम अकाउंट’ पर एक पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। पोस्ट में वह अपना ‘बेबी बंप’ दिखाती नजर आईं। उन्होंने ‘कैप्शन’ में लिखा, ‘‘हम योजनाएं बनाते हैं… और फिर ईश्वर […]

Continue Reading