नयी दिल्ली: 22 नवंबर (ए) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के बीच सोमवार को होने वाली बैठक में ऊर्जा, जलविद्युत, रेलवे, संपर्क और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना प्रमुख मुद्दे रहने की संभावना है।
बालेन्द्र शाह मार्च में शीर्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद भारत की अपनी पहली यात्रा पर रविवार को नयी दिल्ली पहुंचे। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनकी अगवानी की।