नयी दिल्ली: 22 नवंबर (ए) पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से अगवा किए गए आठ महीने के बच्चे को उत्तर प्रदेश के एक गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में कथित तौर पर परिवार का नाम और विरासत आगे बढ़ाने के लिए एक बेटा चाह रहे एक दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि बच्चे को कथित तौर पर उसकी देखभाल करने वाली महिला के पास से उस समय अगवा कर लिया गया जब उसकी मां (एक ई-रिक्शा चालक) काम पर गई हुई थी।
