नयी दिल्ली: 25 मई (ए)
) देश के कई राज्यों में सोमवार को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। उत्तर प्रदेश का बांदा जिला और महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी क्षेत्र 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश के सबसे गर्म स्थान रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मानकों के अनुसार, मैदानी इलाकों में यदि अधिकतम तापमान 45 डिग्री से अधिक हो जाता है, तो उसे ‘लू’ घोषित किया जाता है, जबकि 47 डिग्री से ऊपर के तापमान को ‘भीषण लू’ की श्रेणी में रखा जाता है।