कोलकाता: पांच जून (ए)
) पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को शुक्रवार को एक और झटका लगा, जब कूचबिहार जिले की मेखलीगंज नगर पालिका के अध्यक्ष और पांच पार्षदों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम के बाद नगर निकाय पर कांग्रेस का नियंत्रण हो गया।
राज्य के उत्तरी हिस्से में हुआ यह राजनीतिक घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों टीएमसी की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर जारी राजनीतिक उथल-पुथल और सिलसिलेवार दलबदल के बीच सामने आया है, जिसने राज्यभर में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को हिलाकर रख दिया है।