भदोही (उप्र): चार अक्टूबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा।
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में नाम की घोषणा करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘अब हमारा भदोही जिला ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा।’’ योगी आदित्यनाथ भदोही में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
