भवानीपुर : न्यायाधीश ने भाई के भाजपा से जुड़ाव का किया खुलासा, ईवीएम-सीसीटीवी संरक्षित रखने का आदेश

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: 23 जून (ए)) कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश गौरांग कांत ने भवानीपुर विधानसभा सीट के चुनाव नतीजों को चुनौती देने वाली तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के वकील से मंगलवार को कहा कि उनके (न्यायाधीश के) बड़े भाई भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हैं और वह इस बात की पूरी जानकारी देने के बाद ही मामले की सुनवाई करेंगे।

ममता बनर्जी की याचिका पर शुरुआती सुनवाई के बाद, न्यायमूर्ति गौरांग कांत ने आदेश दिया कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों के मतदान कक्ष, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट मशीनों के चार मई के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखा जाए।