जहानाबाद: 27 मई (ए)
) बिहार के जहानाबाद जिले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक स्थानीय गायक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सीरीपुर गांव निवासी चुन्नू लाल यादव (35) पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री की छवि और गरिमा को धूमिल करने के प्रयास का आरोप है।