किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस छापे में 10 युवक और चार युवतियां गिरफ्तार

आगरा उत्तर प्रदेश
Spread the love


आगरा, 15 फरवरी (ए)। यूपी में देह व्यापार की मंडी बन रही आगरा की थाना ताजगंज पुलिस ने विदेशी युवतियों के एजेंट भीमा उर्फ सुरेंद्र राजपूत की गिरफ्तारी के बाद देह व्यापार के एक और अड्डे पर छापा मारा। ताजनगरी फेस-एक स्थित प्रेम पुरम कॉलोनी में किराये पर लिए मकान में दस युवकों और चार युवतियों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रेवल्स एजेंसी संचालक मकान में देह व्यापार करा रहा था। यहां दूसरे जिलों की निवासी कॉल गर्ल को ठेके पर बुलाया जाता था। एजेंसी की गाड़ियां ही उन्हें लेकर आती थीं। पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
शिल्पग्राम मार्ग पर होटल शुभ रिसोर्ट में दो दिन पहले पुलिस ने देह व्यापार पकड़ा था। इस दौरान दो विदेशी युवतियों के साथ एजेंट भीमा और उसका साथी को गिरफ्तार किया था। भीमा से पूछताछ में कई जानकारी मिली थीं। उसने देह व्यापार के अड्डों के बारे में बताया था। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। होटल के अलावा किराये पर मकान लेकर भी देह व्यापार कराने की जानकारी मिली। इसकी गोपनीय जानकारी ली गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सीओ सदर राजीव कुमार और थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। रविवार सुबह ताजनगरी फेस वन की  प्रेम पुरम कॉलोनी में मोनू के मकान को घेरकर दबिश दी गई। कृष्णा नामक युवक यहां देह व्यापार करा रहा था। पुलिस ने मकान से चार युवतियों और दस युवकों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सरगना कृष्णा भी पकड़ा गया। आरोपियों से 14 मोबाइल, 4360 रुपये बरामद किए हैं। युवक और युवतियां कमरे में थे।