सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन पूजन किये

मनोरंजन
Spread the love

अयोध्या (उप्र) नौ फरवरी (ए) हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्‍चन शुक्रवार को अयोध्‍या पहुंचे और भगवान श्री रामलला के दर्शन-पूजन किये। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अमिताभ शुक्रवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान से अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्हें दो दिन पहले मुंबई से यहां लाई गई वैनिटी वैन से दर्शन और आरती के लिए राम मंदिर ले जाया गया।