ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी का दावा, ईरान सैन्य ठिकानों को बना रहा निशाना

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

लंदन: 13 अक्टूबर (एपी) ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी ‘एमआई5’ के प्रमुख ने कहा है कि ईरान ब्रिटेन में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है और सितंबर में अमेरिका के संचालन वाले एक सैन्य हवाई अड्डे पर हमले की कथित साजिश कोई अकेली घटना नहीं है।

खुफिया एजेंसी के प्रमुख केन मैक्कलम ने कहा कि ईरान ब्रिटेन में अपने हमले तेज करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब उसका निशाना ईरान के इस्लामी शासन का विरोध करने वाले ईरानी लोगों तक सीमित नहीं रह गया है।