लखनऊ,24 मार्च (ए)। बसपा ने रविवार शाम को दूसरी सूची जारी कर नौ और उम्मीदवार घोषित किये। सूची के अनुसार हाथरस (आरक्षित) से हेम बाबू धनगर, मथुरा से कमलकांत उपमन्यु, आगरा (आरक्षित) से पूजा अमरोही, फतेहपुर सीकरी से राम निवास शर्मा, फिरोजाबाद से सतेन्द्र जैन सौली, इटावा (आरक्षित) से सारिका सिंह बघेल, कानपुर से कुलदीप भदौरिया, अकबरपुर (कानपुर देहात) से राजेश कुमार द्विवेदी और जालौन (आरक्षित) से सुरेश चंद्र गौतम को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
