बजट: 2023 जानें क्या मिलेगा सस्ता और क्या हुआ महंगा, सोना, चांदी से लेकर मोबाइल

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली 01,फरवरी (ए)। आम बजट 2023-24 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया है। इस बजट में आम जनता की जेब पर काफी असर पड़ा है। इस बजट में सरकार ने कई बड़े ऐलान किए है। इसमें टैक्स स्लैब में भी बड़े ऐलान हुए है। इसमें सराकर ने पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म कर नया टैक्स स्लैब लाया है। इसके अलावा कई सामानों पर टैक्स को कम किया गया है। वहीं कुछ चीजें महंगी भी हुई है। आइए जानते हैं किन चीजों को खरीदने पर अधिक पैसे खर्च होंगे और कहां पैसों की बचत हो सकेगी
ये हुआ सस्ता-
मोबाइल फोन
कैमरे के लैंस हुए सस्ते
एलईडी टीवी 
बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ती
टीवी के पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी घटी
ई-कार, खिलौने, साइकिल
वित्त मंत्री के ऐलान के बाद टेलीविजन पैनल में आयात शुल्क को 2.5 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। किचन चिमनी पर बुनियादी सीमा शुल्क 7.5% से बढ़ाकर 15% और हीट कॉइल पर 20% से घटाकर 15% किया गया। इस ऐलान के बाद देशी चिमनियों की कीमत में बढ़ोतरी होगी। एलईडी टीवी और बायोगैस से संबंधित चीजों के दाम भी सस्ते कर दिए गए है।
ईवाहन-मोबाइल होंगे सस्ते 
ईलेक्ट्रिक वाहनों में लगने वाली बैटरी पर अब ग्राहकों को कस्टम ड्यूटी का भुगतान नहीं करना होगा। वहीं मोबाइल फोन में उपयोग होने वाली लीथियम बैटरी पर लगने वाले सीमा शुल्क को सरकार ने हटा दिया है। इन बैटरियों की कीमत अब कम हो जाएगी। लीथियम बैटरी के दाम कम होने से मोबाइल की कीमतें भी घटेंगी। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों पर भी भी शुल्क कम होने का असर देखने को मिलेगा। मोबाइल और ई-वाहनों की कीमत कम होगी। 
ये हुआ महंगा
सोना-चांदी और प्लेटिनम महंगा होगा। इन धातुओं से बनी इंपोर्टेड ज्वेलरी अब महंगे दामों पर मिलेगी। सिगरेट महंगी होगी, ड्यूटी बढ़ाकर 16 परसेंट की गई। सिगरेट पर आपदा संबंधी ड्यूटी बढ़ाई गई है।