टोल गेट के पास खड़ी लॉरी से कार टकराई, पांच लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

भोगापुरम (आंध्र प्रदेश): 24 नवंबर (ए) आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार को टोल गेट के पास खड़ी एक लॉरी में कार की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई जब एक एसयूवी सड़क के किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई।