उप्र में मेरठ जेल के बाहर रील बनाने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश मेरठ
Spread the love

मेरठ: 12 सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला कारगार के बाहर कुछ युवकों द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया।