नयी दिल्ली: पांच मई (ए)
) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अपने ही पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित का एक मामला दर्ज किया है, जो बैंकिंग, प्रतिभूति और धोखाधड़ी शाखा में तैनाती के दौरान रिश्वतखोरी के एक मामले को लेकर पहले से ही जांच के दायरे में हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने डीएसपी और उनकी पत्नी के खिलाफ 2021-24 के दौरान 98.33 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से 87 प्रतिशत अधिक है।