होर्मुज जलडमरूमध्य में हमलों के बावजूद ईरान के साथ युद्धविराम कायम: अमेरिका का शीर्ष सैन्य नेतृत्व

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: पांच मई (एपी) अमेरिका के शीर्ष सैन्य नेतृत्व ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम अब भी लागू है। एक दिन पहले ही तेहरान पर होर्मुज जलडमरूमध्य और संयुक्त अरब अमीरात पर नए हमलों का आरोप लगाया गया था।

लगभग एक महीने पहले हुआ यह नाजुक युद्धविराम बरकरार दिख रहा है। हालांकि, अमेरिकी सेना वैश्विक ऊर्जा के लिए महत्वपूर्ण इस जलमार्ग को फिर से खोलने के प्रयासों में लगी हुई है। अमेरिका ने सोमवार को कहा कि उसने उन छह छोटी ईरानी नौकाओं को डुबो दिया, जिन्होंने वाणिज्यिक जहाजों को धमकी दी थी।