वाशिंगटन: 11 मई (ए)
) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ युद्धविराम ‘‘बेहद कमजोर और नाजुक’’ स्थिति में है। ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध पर उसके शांति प्रस्ताव को एक दिन पहले ‘‘पूरी तरह से अस्वीकार्य’’ बताते हुए खारिज कर दिया था। तेहरान द्वारा अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब में भेजे गए ‘अस्वीकार्य’ प्रस्ताव के बाद ट्रंप ने युद्धविराम की स्थिति को ‘अविश्वसनीय रूप से कमजोर’ करार दिया। ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि एक महीने पहले लागू हुए युद्धविराम की हालत बेहद खराब है। ईरान की प्रतिक्रिया पढ़ने के बाद मैंने उसे पूरा भी नहीं पढ़ा। मैं इसे सबसे कमजोर स्थिति में बता रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि मैं कह सकता हूं कि यह युद्धविराम अब ‘लाइफ सपोर्ट’ पर है, जहां डॉक्टर अंदर आकर कहता है कि सर, आपके परिजन के जीवित रहने की संभावना मुश्किल से एक फीसदी है। ट्रंप के अनुसार, एक महीने से जारी युद्धविराम टूटने की कगार पर है, जिसे उन्होंने “बेहद कमजोर” समझौता करार दिया है।ट्रंप ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा कि सैन्य हमले फिर से शुरू होंगे, लेकिन उन्होंने संकेत दिया है कि अगर वार्ता विफल होती है तो सैन्य विकल्प मेज पर हैं।