नयी दिल्ली: 25 सितंबर (ए) दिल्ली के आस्था कुंज पार्क बलात्कार कांड की 17 वर्षीय पीड़िता ने फॉरेंसिक टीम को वे स्थान दिखाए जहां उसके तीन लोगों ने चाकू दिखा कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया था। इससे जांचकर्ताओं को घटनास्थल से कई जैविक साक्ष्य बरामद करने में मदद मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, किशोरी ने पुलिस को बताया कि पार्क में अलग-अलग सुनसान स्थानों पर दुष्कर्म के दौरान तीनों आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
