नयी दिल्ली: 12 नवंबर (ए) आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए बृहस्पतिवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिससे अब तक घोषित उम्मीदवारों की कुल संख्या 71 हो गई है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि यह घोषणा आप की राजनीतिक मामलों की समिति की एक बैठक के बाद की गई, जिसमें जनता की प्रतिक्रिया और 2027 की शुरुआत में होने वाले चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई
