केंद्र ने ईडी के कर्मचारियों की संख्या में 60 फीसदी से अधिक की वृद्धि को मंजूरी दी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 27 मई (ए)) केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में कर्मचारियों की संख्या में 60 फीसदी से अधिक की वृद्धि को बुधवार को मंजूरी दे दी, जिससे धनशोधन रोधी एजेंसी में 1,200 से ज्यादा अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

अधिकारियों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 15 वर्षों के बाद एजेंसी के बहुप्रतीक्षित कैडर पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है, जिससे इसके कर्मचारियों की संख्या मौजूदा 2,029 से बढ़ाकर 3,256 की जा सकेगी।