मुंबई: 24 मई (ए)
) कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जन असंतोष को दबाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आसूचना ब्यूरो (आईबी) की एक रिपोर्ट में संभावित जन आक्रोश की चेतावनी के बाद सरकार ने व्यंग्यात्मक डिजिटल संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और बालासाहेब थोराट ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं, गरीबों और बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय जनता के गुस्से को दबा रही है।