बेंगलुरु: 28 मई (ए)

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बृहस्पतिवार अपराह्न ढाई बजे इस्तीफा सौंपने के लिए लोक भवन जाएंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इससे कुछ देर पहले, सिद्धरमैया ने अपने आवास पर जलपान के दौरान हुई बैठक में मंत्रिमंडल के सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले से अवगत कराया था। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया दोपहर ढाई बजे लोकभवन जाएंगे। सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया कहा कि वह 3 बजे इस्तीफा देंगे और डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे।