कार्यालय के महिला शौचालय में गुप्त कैमरा लगाने के आरोप में लिपिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

पारादीप/भुवनेश्वर: 31 मई (ए)) ओडिशा के जगतसिंहपुर में जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) के एक लिपिक को कार्यालय के महिला शौचालय में गुप्त कैमरा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान संजय अदक (35) के रूप में हुई है, जो डीआरडीए कार्यालय में कनिष्ठ राजस्व सहायक के पद पर तैनात है। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

जगतसिंहपुर जिले के डीआरडीए कार्यालय में उस समय तनाव का माहौल छा गया जब टिरटोल स्थित महिला शौचालय में कथित तौर पर एक गुप्त कैमरा लगा हुआ पाया गया। कैमरा बरामद होने के बाद यह घटना सामने आई, जिससे कर्मचारियों और स्थानीय अधिकारियों में चिंता का माहौल पैदा हो गया।

घटना के बाद, टिरटोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई और जांच शुरू कर दी गई.