क्वेटा: 31 जुलाई (एपी) पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से कम से कम 32 खनिकों की मौत हो गई तथा 10 अन्य फंस गए।
अधिकारियों का मानना है कि फंसे हुए खनिकों की जान को गंभीर खतरा है और बचावकर्मी उन तक पहुंचने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।