नोएडा के बैंक्विट हॉल में लिफ्ट गिरी, संचालक समेत तीन पर मुकदमा

उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर
Spread the love

नोएडा (उप्र): 31 जुलाई (ए) नोएडा के सेक्टर-51 स्थित एक बैंक्विट हॉल में बृहस्पतिवार रात आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिससे अफरातफरी मच गई और उसमें सवार कई लोग फंस गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक पंकज सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।