ठंड ने फिर दी दस्तक, दिल्ली सहित UP के कई शहरों में शुरू हुई बारिश

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली-लखनऊ , 03 फरवरी (ए)। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। दिल्ली सहित यूपी के मेरठ, बरेली, लखनऊ जैसे शहरों में भी बारिश शुूरू हो गई है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान और आसपास के इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पश्चिम भारत में निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तर पर उच्च नमी का प्रवेश 3 फरवरी तक जारी रहने की संभावना है।3 और 4 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में व्यापक रूप से हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। 3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में और आज और कल उत्तराखंड में अलग-अलग ओलावृष्टि की संभावना है। आज हिमाचल प्रदेश और आज और कल उत्तराखंड में छिटपुट भारी वर्षा और बर्फबारी की भी बहुत संभावना है।