वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

व्यापार 
Spread the love

नयी दिल्ली: एक अगस्त (ए)) होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी। इसके तहत 19 किलोग्राम के एलपीजी के सिलेंडर के दाम में 192 रुपये की कमी की गयी है।

वहीं विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय मानक दरों के रुख को देखते हुए किया गया है।