क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं : शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति से कहा

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: 20 अप्रैल (ए)) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मोहम्मद शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ बातचीत की और क्षेत्रीय शांति तथा सुरक्षा को आगे बढ़ाने संबंधी देश के ‘‘सच्चे’’ और ‘‘निष्ठापूर्ण’’ प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि रविवार को लगभग 45 मिनट की बातचीत के दौरान, दोनों नेताओं ने मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।