होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर हिंसा भड़कने पर ईरान एवं अमेरिका के बीच वार्ता पर संदेह के बादल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद 20 अप्रैल (एपी) नाजुक युद्धविराम के समाप्त होने के कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान सोमवार को अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के एक नये दौर की तैयारी में जुट गया: लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास फिर से शुरू हुए संघर्ष के कारण यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या यह बैठक हो भी पाएगी या नहीं।

सप्ताहांत में, अमेरिका ने एक ईरानी ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर हमला किया और उसे जब्त कर लिया। अमेरिका का कहना था कि उसने (मालवाहक जहाज ने) ईरानी बंदरगाहों की उसकी नाकेबंदी से बचने की कोशिश की थी।