वसूली के मामले में गिरफ्तार कांग्रेस पदाधिकारी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित

राष्ट्रीय
Spread the love

तिरुवनंतपुरम: 18 नवंबर (ए) केरलम में वसूली के मामले में एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए कांग्रेस के एक पदाधिकारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस समिति (डीसीसी) के सचिव सुहैल शाहजहां को गिरफ्तारी के बाद मंगलवार रात ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया था।