नयी दिल्ली: 26 दिसंबर (ए)
) कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति की शनिवार को बैठक होगी, जिसमें ‘विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम’ के मद्देनजर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) पर चर्चा करने के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी।
कांग्रेस कार्यसमिति की (सीडब्ल्यूसी) यह बैठक ऐसे समय बुलाई गई है जब ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक’ अधिनियम का रूप ले चुका है।