नयी दिल्ली: 13 अप्रैल (ए)
) सात दशकों में हजारों गीतों को अपनी आवाज देने वाली दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले अगर संगीत के क्षेत्र में नहीं आतीं, तो वह एक खानसामा बनतीं।
मुंबई में रविवार को 92 वर्ष की आयु में इस दुनिया को विदा कह देने वाली आशा के व्यक्तित्व के इस पहलू का जिक्र लेखिका रम्या शर्मा की किताब ‘आशा भोसले : ए लाइफ इन म्यूजिक’ में विस्तार से किया गया है।