देश में जारी है कोरोना का उतार -चढ़ाव, बीते चौबीस घंटों के दौरान आए 3.43 लाख नये मामले

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 14 मई (ए)। देश में कोरोना से हो रही मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है। जबकि रोजाना संक्रमण के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है,फिर भी उच्च मृत्यु दर बनी हुई है। बीते चौबीस घंटों में भारत में #COVID19 के 3,43,144 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हुई। 4,000 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है।

3,44,776 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,00,79,599 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,893 है।

हालांकि पिछले सात दिन के आंकड़े बता रहे हैं कि रोजाना के मामलों में कमी आई है। शनिवार को जहां 3.91 लाख केस दर्ज किए गए थे वहीं गुरुवार को 3.43 लाख केस सामने आए हैं। लेकिन रोजाना हो रही मौतों की संख्या उच्च दर पर बनी हुई है। सात दिन का औसत रोजाना करीब 4 हजार मौतों का है।