Spread the love
नई दिल्ली, 31 मार्च (ए)। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 53 हजार 480 नये केस सामने आए हैं। इस दौरान कुल 354 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देशभर में कोविड के मामलों की संख्या 1 करोड़ 21 लाख 49 हजार 335 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में 1करोड़ 14 लाख 34 हजार 301 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इधर कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो ये आंकड़ा 5 लाख 52 हजार 566 पर हैं। और देशभर में अबतक 1 लाख 62 हजार 468 लोगों की जान जा चुकी है।